डॉ. कुरुविळा जोसफ़ भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान के उत्कृष्ट आचार्य और डीन हैं। उन्होंने फेडरल यूनिवर्सिटी ऑफ पैराइबा, ब्राजील एवं स्वीडिश इंस्टीट्यूट ऑफ कंपोजिट्स (एसाईसीओएमपी), स्वीडन से पोस्ट-डॉक्टरल किया है। उन्होंने स्कूल ऑफ केमिकल साईन्सस, महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, कोट्टयम के सहयोग से एनआईआईएसटी सीएसआईआर (पूर्व आरआरएल तिरुवनंतपुरम) तिरुवनंतपुरम से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। वर्तमान में वे सूक्ष्मपदार्थों, बहुलक मिश्रणों एवं सम्मिश्रणों पर कार्य कर रहे हैं। उनका H इंडक्स 59 एवं i10 इंडक्स 175 है। उनके नाम 15000 से अधिक उद्धरण हैं। इसके अलावा उन्होंने लेखक/संपादक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशकों द्वारा छह शैक्षिक पुस्तकें प्रकाशित की हैं और 25 से अधिक पुस्तक अध्याय प्रकाशित किए हैं और उन्हें सैकड़ों राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। उनके पास तीन पेटेंट और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन हैं। शिक्षाविद् के अधीन 22 शोध छात्रों ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने कई मास्टर प्रोजेक्ट तैयार किए हैं। उनके अनुसंधान क्षेत्रों में सूक्ष्म पदार्थ एवं सूक्ष्म सम्मिक्षण, बहुलक मिश्रण एवं सम्मिश्रण, प्राकृतिक संसाधनों से बहुलक का संश्लेषण, हरित पदार्थों एवं जैव- सम्मिश्रण, जरण एवं क्षरण तथा जैव संवेदकों के विकास शामिल हैं।
डॉ. कुरुविळा जोसफ़ को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा सभी क्षेत्रों में दुनिया भर के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में सूचीबद्ध किया गया है। यूनिवर्सिटी ने प्रो. कुरुविळा जोसफ को वर्ष 2019 - 2020, 2020 - 2021 और 2021-2022, 2022-2023 के दौरान उद्धरण प्रभाव की लाइफ-टाइम उपलब्धि श्रेणी के तहत शामिल किया है।
1989 से भारत के शीर्ष सौ पदार्थ वैज्ञानिकों में से विश्वसनीय वैज्ञानिक योगदान देने के कारण उन्हें पदार्थ विज्ञान अनुसंधान के प्रमुख वेबसाईट research.com द्वारा 81 वें स्थान पर रखा गया है।
वे रोयल सोसाईटी ऑफ केमिस्ट्री, लंदन, भारतीय खगोलिकीय संघ (एसएसआई) और भारतीय विश्लेषणात्मक विज्ञान कॉंग्रेस (आईएएससी) के मानद अधिसदस्य है।
वे कई सम्मानित पुरस्कारों एवं मान्यताओं के हकदार हैं। उनमें से कुछ निम्नानुसार सूचीबद्ध किया गया है : केरल के उत्कृष्ट कॉलज अध्यापक के लिए शिवप्रसाद फाऊंडेशन, कोल्लम द्वारा संस्थापित प्रो. शिवप्रसाद पुरस्कार 2000, भारतीय विज्ञान कॉंग्रेस संघ, नई दिल्ली से (अनुसंधान ग्रुप द्वारा प्राप्त) युव वैज्ञानिक पुरस्कार 2000, नवप्रवर्तनकारी युव कॉलिज अध्यापक के लिए ऑल इंडिया असोसिएशन फॉर क्रिस्टियन हाईयर एजूकेशन (एआईएसीएचई), नई दिल्ली द्वारा संस्थापित द मैथियास अवार्ड ‘95, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए भारतीय विज्ञान कॉंग्रेज़ संघ का द हाईयस्ट सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट 94 पुरस्कार, केरल सरकार का युव वैज्ञानिक पुरस्कार ‘93 उनमें से कुछ हैं।
प्रो. कुरुविळा जोसफ़ को लिन्नस – पाल्म अभ्यागत वैज्ञानिक अधि-सदस्यता, स्वीडन, द डीएसटी (इंडिया)- डीएएडी (जर्मनी), मार्टिन लूथर यूनिवर्सिटी, हाल, जर्मनी से अभ्यागत वैज्ञानिक अधि-सदस्यता, स्वीडिश इंस्टिट्यूट ऑफ कंपोसिट्स (एसआईसीओएमपी)से अभ्यागत वैज्ञानिक अधि-सदस्यता, राष्ट्रीय वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी विकास परिषद (CNPq), ब्रज़ील सरकार से अभ्यागत आचार्य अधि–सदस्यता, भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (आईएनएसए), नई दिल्ली से अभ्यागत अनुसंधान अधि- सदस्यता तथा भारत सरकार, नई दिल्ली से वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) से अनुसंधान सह सदस्यता से सम्मानित किया गया है।